बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 2.38 लाख मामलें,310 लोगों की मौत

नई दिल्ली : देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण में बीते 24 घंटों में कुछ कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में 2,38,000 मामलें सामने आए हैं। और 310 लोगों नें इस संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवाई है। और एक दिन में 1,57,423 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ज़ारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 17,36,629 हो गई है,वहीं इस संक्रमण से अबतक 3,53,94,882 लोग ठीक हो चुके है, जबकि इस संक्रमण से अबतक 4,86,762 लोगों की जान जा चुकी है।
जानकारों का मानना है कि आने वाली 23 जनवरी को कोरोना अपने पीक पर आ सकता है। और ऐसे हालत में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 लाख के पार भी पहुंच सकती है। वहीं यूएन प्रमुख ने कहा कि वैक्सीन नहीं लगाने पर कोरोना का नया वैरिएंट भी आ सकता है। क्योंकि
कोरोना वैक्सीन लोगों के लिए संक्रमण के खिलाफ कवच का काम कर रही है। देश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके कई लोग इस लहर में भी संक्रमित हुए हैं, लेकिन ऐसे लोगों की संख्या कुल संक्रमितों के अनुपात में बहुत कम है। वैक्सीन का केवल पहला डोज लेने वाले के बाद संक्रमित होने वालों की संख्या भी इस लहर में संक्रमित हुए कुल लोगों के मुकाबले काफी कम है।