जोधपुर में दो समुदायों में बवाल,मीडिया कर्मी व पुलिसकर्मी भी हुए घायल

आज जहा एक तरफ देश में ईद त्यौहार की धूम है वहीं दूसरी तरफ बीते दिन सोमवार को राजस्थान के जोधपुर शहर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई है। जिसके चलते जालोरी गेट पर झंडा उतार फेंकने व दूसरा झंडा लगाने को लेकर भारी विवाद हो गया है। इसके बाद दोनों की पक्षों की तरफ से जमकर पथराव हुआ है।  पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात काबू में किए। पथराव में डीसीपी भुवन भूषण यादव, एसएचओ अमित सिहाग सहित चार पुलिसकर्मी व कुछ मीडियाकर्मी भी घायल हुए है ऐसी खबर मिली है। 

इस बवाल की वजह से  ईद व अक्षय तृतीया के त्योहार पर प्रशासन ने शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। पत्थरबाजी में कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। शहर में माहौल तनावपूर्ण, लेकिन शांत है। जोधपुर जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों के लोगों से सौहार्द कायम रखने और त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील भी की है। 
दरअसल इस विवाद की शुरुआत बालमुकुंद बिस्सा सर्कल पर लगे एक झंडे को हटाए जाने व वहां दूसरे समुदाय का झंडा फहराने से हुई। जब कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति ली तो दोनों पक्षों के युवकों में झड़प हो गई। देखते-देखते पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जोधपुर जिला प्रशासन ने त्योहार के मौके पर तनाव और न फैले इसलिए एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

प्रदेश सीएम गहलोत की अपील-सीएम अशोक गहलोत ने लिखा है कि जोधपुर के जालौरी गेट इलाके में दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *