देहरादून : प्रदेश में बैंक में बंधक जमीन को धोखाधड़ी से सेल कर देने का एक मामला सामने आया हैजिसमें सीबीआई देहरादून शाखा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत चार के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। जमीन गाजियाबाद में है और इसे आगरा की सूर्य नगर शाखा में बंधक रखा गया था। ग्राहक को धोखे में रखकर मालिकों ने इस जमीन को बेच दिया।
इस मामले में गाजियाबाद की सिहानी गेट कोतवाली में वर्ष 2019 में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटनाक्रम के अनुसार, मालीवाला, सिहानी गेट निवासी नरेंद्र शर्मा ने गांधीनगर, गाजियाबाद में एक प्लाट खरीदा था। यह प्लाट सुनील कुमार और श्रीबांके बिहारी ट्रस्ट के जगपाल सिंह से एक जनवरी 2018 को खरीदा गया था। उस वक्त इस भूमि को किसी भी भार-ऋण से मुक्त बताया गया था। खरीदने से पहले इसका 12 साला निकलवाया गया। इसमें भी इसे ऋण मुक्त दर्शाया गया।यह जमीन सरोज रानी मित्तल ने ही सुनील कुमार और जगपाल सिंह को वर्ष 2016 में बेची थी। जबकि, 12 साला में इस तरह का कोई डीटेल नहीं है।दीपक कालरा, सुनील कुमार, जगत सिंह और सूर्यनगर, आगरा की पीएनबी शाखा के तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

