प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव होगी जनसुनवाई,पढ़े कहा और कब पहुंचे ?

देहरादून : प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग अब आगामी 19 फरवरी से जनसुनवाई करने जा रहा है। गढ़वाल मंडल में दो और कुमाऊं मंडल में दो शहरों में सुनवाई के बाद आयोग अपना  फैसला सुनाएगा। नई विद्युत दरें एक अप्रैल से लागू होंगी और सचिव नीरज सती ने बताया कि देहरादून के अलावा अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल और रुद्रपुर में जनसुनवाई होगी।

 इसमें कोई भी उपभोक्ता शामिल होकर अपना पक्ष सामने रख सकते हैं। हितधारकों को भी यहां सुनवाई का मौका मिलेगा और बताया गया है कि जनसुनवाई के बाद आयोग बैठक करेगा और विद्युत दरों पर अंतिम निर्णय लेगा।

सुनवाई के स्थान और समय –

शुरुआत आगामी 19 फरवरी, सुबह 10:30 से दोपहर एक बजे – सभागार, नगर पालिका, माल रोड, अल्मोड़ा

20 फरवरी, सुबह 10 से दोपहर एक बजे – सभागार, विकास भवन, नैनीताल रोड, रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर

24 फरवरी, सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे – सभागार, जिला पंचायत परिसर, बौराड़ी, नई टिहरी

26 फरवरी, सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे- सुनवाई कक्ष, विद्युत नियामक आयोग, निकट आईएसबीटी, माजरा, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *