देहरादून : लगता है झारखंड के कस्बा जामताड़ा के युवकों ने अपना मुख्य रोजगार अब ठगी को ही बना लिया है,और अब इसकी राह पर उतरा है सहारनपुर जिले का चांदपुर गांव। जहां इस बार एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले करीब 80 युवाओं का नाम सामने आया है यह जानकारी जिले के 2 युवाओं ने दी है। पुलिस ने सहारनपुर के चांदपुर गांव के युवकों प्रवेश और टीनू को एटीएम बदलकर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिया। आपको गांव के करीब 80 युवक इस धंधे में लिप्त हैं। उनके ऐशोआराम को देखकर अन्य युवा भी तेजी से ठगी को ही रोजगार का रूप दे रहे हैं। सीओ विकासनगर नीरज सेमवाल ने बताया कि प्रवेश और टीनू इससे पहले रायवाला और सहसपुर से धोखाधड़ी के आरोप में जेल जा चुके हैं।सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी प्रवेश और टीनू को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी नरेश राणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 71 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

