टपकेश्वर मंदिर शोभायात्रा निकली,सीएम धामी ने की रवाना 

देहरादून में आज गुरूवार को टपकेश्वर महादेव नगर के भ्रमण पर निकले हैं। दो साल बाद टपकेश्वर महादेव की 21वीं भव्य शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से आरम्भ होकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोभायात्रा को रवाना किया है।
शोभायात्रा में 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से पुष्प की वर्षा हुई और शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए पहली बार भगवान शिव के 11 रुद्र रूपों की झांकियां निकलीं ,जिनमें शामिल थी मथुरा, वृंदावन, उज्जैन आदि के कलाकारों की झांकी। सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से निकलने वाली शोभायात्रा पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय से शहर के कई मार्गों से होते हुए गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंची।   इससे पहले 2011 में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *