तस्लीम अंसारी की रिपोर्ट
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सलमानी बिरादरी की संपत्ति और संपत्ति से होने वाली आमदनी में धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में कांग्रेसी पार्षद और उसके पिता सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ज्वालापुर हज्जाबान निवासी नसीम सलमानी ने शिकायत देकर बताया कि मस्जिद के चंदा, पंचायत घर से होने वाली आय, कब्रिस्तान में लगी फसल से होने वाली आमदनी में घोटाला किया है। सलमानी बिरादरी की निजी मस्जिद, कब्रिस्तान, पंचायती घर और दुकानों के साथ ही बिरादारी को दान में मिले हुए एक मकान को किराये पर दे रखे हैं। पिछले 35 साल से इसकी जिम्मेदारी प्रबंधक बनकर अफतार अहमद सलमानी, इकबाल अहमद उर्फ मुन्ना पुत्र रहमुद्दीन, नसीर सलमानी पुत्र रद्दू, अजीज सलमानी पुत्र अब्दुल मजीद कर रहे हैं।
आरोप है कि अफतार सलमानी ने गुपचुप तरीके से समाज का रजिस्ट्रेशन कर उसमें अपने पुत्र कांग्रेसी पार्षद इसरार सलमानी को अध्यक्ष बनवा दिया। अपने ही खेमे के पदाधिकारी नियुक्त कर दिए।
नसीम सलमानी ने बताया कि आरोपियों द्वारा संपत्ति की आय का कोई भी हिसाब बिरादरी को नहीं दिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि अफतार अहमद सलमानी, इसरार सलमानी पुत्र अफतार सलमानी, इकबाल अहमद उर्फ मुन्ना पुत्र रहमुद्दीन, नसीर सलमानी पुत्र रद्दू, अजीज सलमानी पुत्र अब्दुल मजीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

