हरिद्वार जेल में कैदी की मौत, धोखाधड़ी मामलें काट रहा था सजा

हरिद्वार जिला कारागार रोशनाबाद में धोखाधड़ी के केस में बंद सजा काट रहे एक विचाराधीन कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लिया और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बृजपाल चौहान निवासी रुड़की रोड कृष्ण नगर पल्लवपुर जिला मेरठ को एक धोखाधड़ी के मामले में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार हुआ था और कोर्ट में पेश कर पांच सितंबर को जिला कारागार भेजा गया था। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *