हरिद्वार में पति बैठा धरने पर, बोला मुझे प्रताड़ित कर रही पत्नी 

जैसा कि सभी के बीच जमकर चर्चा का विषय रहा था ज्योति मौर्य और अलोक की कहानी  वैसे ही अब हरिद्वार से हल्द्वानी पहुंचे एक कारोबारी ने अपनी असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है और इन्साफ की गुहार लगाते हुए धरने पर बैठ गया है। उसने पत्नी के खिलाफ छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ बुद्ध पार्क में धरना दिया और न्याय की मांग करते हुए बेटी से मिलने की गुहार लगाई है। हालांकि नों के बीच कोर्ट में तलाक का मामला जारी है। हरिद्वार रानीपुर मोड सी ब्लॉक निवासी नितिन जैन का हरिद्वार में कॉस्मेटिक का कारोबार है। शुक्रवार को वह हल्द्वानी में तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में धरने पर बैठ गए। एमबीपीजी कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष समेत राजनीतिक दलों के नेता भी उनके समर्थन में बैठे।दरअसल  दोनों की शादी वर्ष 2014 में काशीपुर में हुई लेकिन ये युवती 2011 से युवती उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। युवक ने उसे पीएचडी कराई और पूरा खर्चा उठाया। 2011 में ही उसने पत्नी के नाम फ्लैट लिया और छह लाख रुपये आरटीजीएस कर उसके खाते में भी डाले।अब वह न तो तलाक दे रही है और ना ही किसी प्रकार से समझौता करने के लिए तैयार है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *