हरिद्वार: आज धर्मनगरी हरिद्वार में सिंह होम्यो क्लिनिक के प्रमुख डॉ0 समीर सिंह की तरफ से तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय इस चिकित्सा शिविर का आयोजन आज गुरुवार से शुरू हुआ है। तीन दिवसीय आयोजित इस कैंप में विशेषकर जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज किया जाएगा जैसे जोड़ों व घुटनों का दर्द, अत्यधिक बालों का झड़ना, अत्यधिक वजन का बढ़ना, पुराने नजले व अधिक छींको का आना, साइनस जैसी पुरानी बीमारियों का इलाज व महिलाओं से संबंधित बीमारियों जैसे सफेद पानी का आना, बच्चेदानी में गांठ का होना, त्वचा संबंधित बीमारी, एग्जिमा व सोरायसिस का होना बवासीर और पथरी का का उपचार किया जाएगा।
चिकित्सा शिविर के आयोजक डॉ समीर सिंह ने कार्यक्रम के विषय में बताया कि इस चिकित्सा शिविर का उद्देश्य मरीजों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करना हैं और अधिक से अधिक लोगों तक उपचार पहुंचाने का एक सघन प्रयास है। साथ ही डॉ समीर ने ये भी कहा कि इस धर्मनगरी हरिद्वार के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर का लाभ उठा सकते है।
उनका हम स्वागत करते हैं, जिसमे उनका चेकउप निःशुल्क किया जाएगा। यहाँ आगामी तीन दिन आने वाले मरीज़ों को जल्द स्वास्थ लाभ हो यह हमारी प्राथमिकता रहेगी। तीन दिवसीय आयोजित इस चिकित्सा शिविर का आयोजन हरिद्वार प्रेम निवास बिल्डिंग पुराने बीकानेर मिष्ठान भंडार के बराबर वाली गली गोविंदपुरी रानीपुर मोड़ हरिद्वार में किया गया है

