अंकिता भंडारी की मौत कैसे हुई,सच आया सामने 

प्रदेश का बहुचर्चित मामला अंकिता हत्याकांड का मामला अभी बची जांच में जारी है जहां कोटद्वार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटद्वार की अदालत में अंकिता हत्याकांड के सत्र परीक्षण में बीते दिन शुक्रवार को सुनवाई थी जिसमें अंकिता की पोस्टमार्टम करने वाली एम्स ऋषिकेश के डाॅक्टरों के पैनल में शामिल दूसरे डॉ. आशीष रमेश भूते के बयान दर्ज हुए हैं जिन्होंने एसआईटी को पूर्व में दिए बयान को ही फिरसे दोहराया है। उनकी राय में अंकिता की मौत पानी में डूबने से हुई है। मृतका के शरीर पर आई चोटें मौत से पहले की हैं जो उसे जबरन धक्का देने के कारण हैं। परीक्षण के दौरान उन्हें मृतका के साथ जबरन लैंगिक हमले का साक्ष्य नहीं मिला है। इसके बावजूद लैंगिक हमले की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *