धौलछीना के जमराड़ी बैंड के पास बखरियाटांड़ा में आज शनिवार सुबह बरात की एक कार गहरी खाई में गई है और इस बड़ी घटना में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद 108 कर्मियों के साथ ही एसडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर जा पहुंची।
108 सेवा से मिली सूचना के मुताबिक़ जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले दूल्हे के परिजन हैं। वहीं टीम घायलों के रेस्क्यू में जुटी है। 108 सेवा के जिला प्रभारी लोकेश जोशी ने कहा फिलहाल मृतकों व घायलों का नाम पता नहीं चल सका है। बरात काफलीगैर से पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग गई थी। वापसी में बरात की कार खाई में गिरी।

