देश की राजधानी दिल्ली अब दिल वालो की नहीं बल्कि दहशतगर्दों की बनके रह गई है। अब फिर एक दिल को हाकझोरनें वाली घटना सामने आई है। महिपालपुर इलाके में बदमाशों ने लूटने के बाद कार चला रहे आदमी को सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटा। जिसका वीडियो सामने आया है। नीचे पहिए के फंसा युवक नजर आ रहा है। कार के पीछे चल रहे किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। जो अब वायरल हुआ है। बीते दिन मंगलवार रात करीब 11:20 बजे पीएस वीके नॉर्थ में एक पीसीआर कॉल पहुंची कि एनएच 8 की सर्विस रोड के पास चोटों के साथ एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। जिसकी पहचान बिजेंदर उम्र 43 वर्ष निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है, जो एक टैक्सी ड्राइवर था। आईपीसी की धारा 302/201 के तहत मामला दर्ज हुआ है जांच शुरू कर दी गई है।
दिल वालों नहीं दिल दहलाने वाली दिल्ली, कार चालक की सड़क पर घसीटकर की हत्या, वीडियो वायरल

