यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं यूपी के बरेली में शोहदों की बेहद खौफनाक करतूत सामने आई है। बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। छेड़खानी का विरोध किया तो छात्र को दो शोहदों ने ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसका एक हाथ और दोनों पैर कट गए। उसकी कई हड्डियां टूट गईं। अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत बेहद नाजुक है।
सीएम योगी हुए नाराज़ –
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए बेहद गुस्सा जाहिर किया है और अफसरों ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से बात कर कार्रवाई का निर्देश दिया। आज बुधवार सुबह कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी राजेश कुमार सिंह, डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने अस्पताल जाकर परिवार और डॉक्टरों से बात की। सीबीगंज इंस्पेक्टर अशोक कम्बोज, हल्का इंचार्ज नितेश कुमार और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया।शासन की ओर से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की गई। चाचा ने बताया है कि दोनों ही छात्रा को छेड़ते थे उन्हें मना किया गया था नहीं मानें, मंगलवार को भी कोचिंग गई थी। शाम को लौटने के वक्त वह खड़ौआ रेलवे क्रॉसिंग के पास लहूलुहान हालत में मिली। उसके दोनों पैर कटे हुए थे।सामने ये भी आया है कि दो महीने से लड़की को लड़के परेशान कर रहे थे।

