नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण काल में ग़रीब मरीज़ों और जरुरत मंदों के मसीहा बनें बॉलीवुड अभिनेता एक्टर सोनू सूद के दफ्तर पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम सबसे पहले सोनू के मुंबई स्थित ऑफिस पर जा धमकी। मीडिया ख़बरों के अनुसार,अकाउंट बुक में गड़बड़ी के आरोपों के बाद IT की टीमों ने सोनू सूद और उनकी कंपनियों से जुड़ी 6 जगहों के आज सर्वे भी किए है।
आपको बतादें कि बीती 27 अगस्त को सोनू सूद को दिल्ली सरकार ने स्कूली छात्रों से जुड़े प्रोग्राम का ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया। इस दौरान उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कयास भी लगाए जा रहे थे। सोनू ने खुद कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी सियासत पर कोई बात नहीं हुई।
कोरोना संक्रमण के बुरे दौर और गंभीर स्तिथि वाले समय में भी सोनू सूद सभी ग़रीबों और ज़रूरतमंदों के मसीहा बनें,उन्होंने मजदूर प्रवासियों को घर पहुँचाया उन्हें काम दिलाया,खाना पीना दवाइयों आदि सभी की व्यवस्था की। सोनू सूद की उम्र अभी 48 साल की है। वर्तमान में वो हिन्दी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम कर रहे हैं। आगामी समय में सोनू ड्रामा पृथ्वीराज में दिखाई देंगे। इसके अलावा वे तेलुगु एक्शन-ड्रामा आचार्य में भी काम कर रहे हैं। सितंबर 2020 में सूद को कोरोना महामारी के दौरान उनके मानवीय कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने 2020 SDG स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवॉर्ड दिया था।

