राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिवाली के त्यौहार पर बाजारों में रौनक देखने को मिली है। प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, उधमसिंह नगर आदि शहरी इलाकों में त्यौहारी मौसम में लोग खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रहे हैं। वही ग्रामीण अंचलों में भी दीपोत्सव मनाने के लिए लोग उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। विदित है कि मार्च में कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद से बाजारों की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। जहां एक और दुकानदार ग्राहकों की प्रतीक्ष कर रहे थे, वही यहां पसरे सन्नाटे मंदी की बानगी पेश कर रहे थे। ऐसे में दिवाली पर्व पर खरीदारी बढ़ने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। धनतेरस, छोटी दिवाली के लिए राज्यवासियों ने बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, नए कपड़े, मिठाई, उपहार, सजावट के सामान इत्यादि जमकर खरीदें, वहीं इलैक्ट्रॉनिक्स व वाहन की बिक्री में भी तेजी देखने को मिली। इससे जहां एक और अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने के संकेत मिलने लगे हैं साथ ही सरकार को भी टैक्स के रूप में राजस्व की बढ़ोतरी की उम्मीद जगी है।
Related Posts
कांग्रेस विधायक की बेटी की मंशा रह गई अधूरी,भाजपा ने दिया झटका
भगवानपुर : अभी कुछ दिनों पहले ही भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश की बेटी ने भाजपा का दामन थमा…
दिल्ली पुलिस के ने गिरफ्तार किया आतंकवादी मोहम्मद अशरफ,पाकिस्तान की खोल दी पोल
नई दिल्ली : जम्मू बस स्टैंड में 2009 में जो बम धमाका हुआ है उसमें पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई…
किसानों की भाजपाइयों से झड़प, गिरफ्तार हुए
सहारनपुर जिले से आए किसानों की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई है। इस दौरान हड़कंप मच गया। पुलिस ने…

