भारतीय सेना के नायकों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा वीरता पुरस्कार,विंग कमांडर अभिनंदन भी हुए सम्मानित

नई दिल्ली : आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा भारतीय सेना के वीर नायकों को सम्मान से नवाज़ा गया है। इस सम्मान समारोह में  कुछ वीरों को मरणोपरांत भी याद कर सम्मान दिया गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित है। दूसरी तरफ भारतीय वायुसेना के लिए आज बेहद ख़ास दिन है क्यूंकि बीते 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा वीर चक्र से सम्मानित जो किया गया है। खबरों की मानें तो बीते वर्ष बालाकोट एयरस्ट्राइक के समय अभिनंदन वायुसेना में विंग कमांडर थे लेकिन अब उन्हें प्रमोट करके ग्रुप कैप्टन बनाया गया है। हम सभी जानतें है किदो वर्ष पूर्व 14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद  ने पुलवामा पर फिदायीन हमला बोलै था जिस हमले में भारत के 40 जवान शहीद हुए थे।

इसके बाद पीएम मोदी ने इस हमले का सटीक जवाब देने के आदेश भी दिए थे और ऐलान करते हुए कहा था, जिसके बाद वायुसेना ने 26-27 फरवरी की रात पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। भारतीय सेना के हमले में 300 से ज्यादा आतंकियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद अगले दिन ही बौखलाए पाकिस्तान की वायुसेना ने भारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना ने उसे खदेड़ दिया। उसी दौरान तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान उस समय Mig-21 उड़ा रहे थे। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था. हालांकि बाद में अभिनंदन का विमान पाकिस्तान की सीमा में क्रैश हो गया, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया था। भारत के दबाव में पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे बाद अभिनंदन को छोड़ना पड़ा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *