हरिद्वार के एक बैंक में पड़ी डकैती के मास्टरमाइंड समेत अन्य गिरफ्तार,बुलंदशहर के ताऊ गैंग का कारनामा

हरिद्वार: हाल ही में हरिद्वार रानीपुर क्षेत्र में मोरा तारा ज्वैलर्स शोरूम में दिनदहाड़े दो करोड़ रुपये की डकैती डाली गई थी जिस मामलें में खुलासा हुआ है कि इस डकैती को बुलंदशहर के ताऊ गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस, एसओजी और एसटीएफ ने मिलकर गैंग के दो बदमाशों और उनके एक मददगार को गिरफ्तार कर 48 घंटे के भीतर घटना का पर्दाफाश करने का दावा भी किया था। ख़बरों की मानें तो बदमाशों के पास से पुलिस को 2.16 लाख रुपये की नकदी व 11 चांदी की मूर्तियां भी बरामद हुई हैं। गैंग के मास्टरमाइंड सतीश चौधरी सहित पांच बदमाशों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस की टीमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश में डेरा डाला था। 

इस दिनदहाड़े हुई बड़ी डकैती की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसके चलते जिसके चलते पुलिस व एसओजी ने डकैती के मास्टरमाइंड व ताऊ गैंग के सतीश चौधरी समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी बदमाशों के पास से 1.3 किलो सोना, छह किलो चांदी व हीरे के जेवरात, 12.11 लाख की नकदी के साथ ही भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने ज्वालापुर कोतवाली में डकैती का पर्दाफाश हुआ है। 

मध्य हरिद्वार के मोरा तारा ज्वैलर्स शोरूम में बीते गुरुवार को छह हथियारबंद बदमाशों ने मालिक निपुण गुप्ता सहित पूरे स्टाफ को बंधक बनाकर करीब दो करोड़ रुपये की डकैती को अंजाम दिया था। ज्वालापुर कोतवाली में पत्रकार वार्ता कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि 10 पुलिस टीमों ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिससे बदमाशों के रुड़की जिला पंचायत गेस्ट हाउस तक पहुंचने की बात सामने आई। 

गेस्ट हाउस के केयरटेकर रवि सैनी के छोटे भाई हंसराज सैनी निवासी ग्राम राजपुर-छाजपुर गढ़ी, बुढ़ाना मुजफ्फरनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि घटना से पहले और बाद में बदमाश उसके कमरे में ठहरे थे। अहम सुराग मिलने पर झबरेड़ा क्षेत्र से बुलंदशहर के ताऊ गैंग के बदमाश सचिन उर्फ गुड्डू निवासी कल्लरहेड़ी, गंगोह जिला सहारनपुर और हिमांशु त्यागी निवासी थल इनायतपुर, जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया गया।

बुलंदशहर के ताऊ गैंग का उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और झारखंड तक खौफ है। गैंग का सरगना ताऊ कई साल से जेल में बंद हैं। गिरोह में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाला सतीश चौधरी अब गैंग को संचालित कर रहा है। सतीश के खिलाफ दिल्ली, अलीगढ़, बुलंदशहर उत्तर प्रदेश व बाजपुर ऊधमङ्क्षसहनगर में लूट, डकैती, जानलेवा हमला, गैंगेस्टर जैसी संगीन धाराओं में 11 मुकदमें दर्ज हैं।

बरामदगी का विवरण-(1)- घटना में लूटे गये माल को अपने माध्यम से बेचकर प्राप्त किये गये रूपये 11,00,000/ की नगद धनराशि ।

(2)- एक पीली धातु की लक्ष्मी गणेश की मूर्ती ।

(3)- पीली धातु की दो अँगुठियाँ ।

(4)-सफेद धातु की एक जोडी पायल । बरामदगीस्थल- अभियुक्त का आवास सुनारोवाली गली निकट अम्बर सिनेमा थाना सदर जिला बुलन्दशहर उ0प्र0 ।

पुलिस टीम का विवरण-(1) कुन्दन सिह राणा-प्रभारी निरिक्षक कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।(2)-चन्द्र चन्द्राकर नैथानी-प्रभारी निरिक्षक कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।(3)-रणजीत सिह तोमर-प्रभारी सी0आई0यू0-जनपद हरिद्वार ।(4)-वरिष्ठ उ0नि0 नितेश शर्मा- कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।(5)-उ0नि0-विकास रावत- कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।(6)-कां0 1507 सत्येन्द्र यादव, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।(7) कां0 222 पंकज देवली, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।(8) कां0 459 नरेन्द्र, सी0आई0यू0-जनपद हरिद्वार ।(9) कां0 09 रोहित, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।(10) म0कां0 1494 शोभा, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *