आज पिथौरागढ़ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,पाकिस्तान को चेताया-कहा हम जवाब देना जानतें हैं 

पिथौरागढ़: गृह मंत्री अमित शाह,पीएम मोदी के बाद आज उत्तराखंड दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। मौका था शहीद सम्मान समारोह में शिरकत का ,जहाँ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और चीन को चेताया। राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान भारत में शांति को अस्थिर करने के लिए हर तरह से कोशिश करता आया है,लेकिन हमने उन्हें स्पष्ट तौर पर जवाब दिया है कि हम चुप नहीं  पलटकर जवाब देना हमें भी आता है,और उन्हें समझ आ गया है कि  यह एक नया और शक्तिशाली भारत है।

प्रदेश मुख्यमंत्री धामी की तारीफ-
आज पिथौरागढ़ के इस शहीद सम्मान समारोह में राजनाथ सिंह ने सीएम धामी के द्वारा राज्य में किए जा रहे  प्रयासों और कार्यों के लिए उनकी तारीफ की और कहा कि  “उत्तराखंड में चार धाम हैं और अगर सैन्य धाम बना तो यह पांचवां धाम होगा। इस धाम में शहीदों के घरों की मिट्टी होगी। सैन्य धाम में शहीदों और उनके गांवों के नाम भी लिखे जाएंगे। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह धामी भी अच्छे फिनिशर हैं।”
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत हमेशा से पडोसी देशों से दोस्ती चाहता था है लेकिन कुछ ऐस भी देश (पाकिस्तान) हैं जिन्हें नहीं पता की पड़ोसी देशों से कैसे रिश्ते रखे जाते हैं। वह बराबर आतंकवादी हमलों के माध्यम से भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता है। वहीं उन्होंने कहा कि एक और पड़ोसी (चीन) देश है। जिनके साथ हम पड़ोसियों जैसे रिश्ते रखना चाहते हैं।

आज इस भव्य कार्यक्रम में जिले में  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *