हांगकांग में कोरोना का क़हर,शवों को रखने की नहीं है जगह

हांगकांग : कोरोना संक्रमण एक बार फिर अपने पैर पसारने लगा है।  हांगकांग में स्थिति ज़्यादा भयावह हो गई है, स्थिति यह है कि यहां शव रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। हांगकांग के अलावा बात करें तो जर्मनी में तेजी से फैल रहे ओमीक्रॉन बीए.2  वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है।हांगकांग में हर दिन करीब 20000 या उससे अधिक मामलें सामने आ रहे हैं।  और रोज़ाना 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. शवों को रेफ्रिजेरेटेड शिपिंग कंटेनर में रखना पड़ रहा हैं।  बताया जा रहा है कि हांगकांग में ताबूत खत्म हो गये हैं. कोरोना की पांचवीं लहर को देखते हुए लोगों को कहा गया है कि वे अपने घरों में ही रहें। वहीं चीन ने भी अपने कई शहरों में लॉकडाउन लगा रखा है।

हांगकांग में 9 फरवरी से 18 मार्च के बीच 5200 लोगों कीकोरोना की वजह से मौत हो गई है।  कोरोना  ने अब तक 5,401 लोगों की जान ले ली है।  चीन में कोरोना महामारी के कारण 4,638  लोगों की मौत हो चुकी है। मिली  जानकारी के अनुसार मरने वालों में ज्यादातर बुजुर्ग मरीज थे।  इनका पूर्ण टीकाकरण नहीं हो पाया था। वहीं जर्मनी में ओमिक्रॉन बीए.2 वैरिएंट तेजी से बढ़ रहा है। जर्मनी में फरवरी में कोरोना के संक्रमण में कमी आई थी, लेकिन पिछले दो सप्ताह से इसमें तेजी देखी गई है। जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इसलिए अभी भी सावधानी बरतें।जर्मनी में पाबंदी में ढील की वजह से एक दिन में 2,50,000 से अधिक लोग संक्रमित पाये गये. एक दिन में 250 लोगों की मौत भी हो गयी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों का यह मानना कि कोरोना महामारी खत्म हो गया है, इसलिए गाइडलाइंस का पालन करने की जरूरत नहीं है, लेकिन यह बिल्कुल सही नहीं है ,कोरोना अभी ख़त्म नहीं हुआ है ।