मजदूर बना आतंकी का शिकार,अस्पताल में भर्ती 

जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक मजदूर पर अंधाधुंध फायरिंग की है। गोली लगने से मजदूर गंभीर बुरी तरह घायल हुआ और अस्पताल में भर्ती हुआ। इलाके में आतंकियों की तलाश जारी है।न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, घायल मजदूर की पहचान मुनीरुल इस्लाम के रूप में हुई है। मजदूर मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी की गई है।
एक आतंकी मददगार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में वीरवार को गिरफ्तार किया गया है। जांच में उसके पास से एक पिस्टल और गोलियां मिली हैं। पकड़े गए मददगार से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए मददगार की शिनाख्त जिले के हुतमारा इलाके चक हसन आबाद गांव निवासी फैजल अहमद वागे के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *