ट्विटर पर मचा बवाल IPL 2022 में बड़ा बवाल, फैन्स का दावा नो गेंद पर आउट हुए रिंकू सिंह 

आईपीएल 2022 में अंपायरिंग से ताल्लुक करता  नया विवाद सुनने में आया है जिसके चलते  सोशल मीडिया पर किए गए दावों को अगर मानें तो कोलकाता की टीम आसानी से लखनऊ को हरा सकती थी। सोशल मीडिया पर दावा हो रहा है कि  जिस गेंद पर रिंकू सिंह आउट हुए थे, वह नो गेंद थी। ऐसा होने पर कोलकाता को एक अतिरिक्त रन मिलता और बल्लेबाजों ने जो दो रन भागे थे, वो भी उन्हें मिलते। इस स्थिति में कोलकाता की टीम दो गेंद  बची होने से  मैच जीत सकती थी।  सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अंपायरों को दोषी ठहरा रहे। हैं  और कह रहे हैं कि कोलकाता की हार के लिए अंपायर जिम्मेदार हैं

जानिए पूरा विवाद – गौरतलब है लखनऊ और कोलकाता के बीच मैच में पहले बल्लेबाजी लखनऊ टीम ने की जिसके बाद 210 रन बनाए थे। इसके बाद  कोलकाता की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 21 रन चाहिए थे। मार्कस स्टोइनिस आखिरी ओवर कर रहे थे और रिंकू सिंह ने उनकी शुरुआती चार गेंदों में 18 रन बना दिए थे। अब कोलकाता को जीत के लिए आखिरी दो गेंदों में तीन रन की जरूरत थी। ओवर की पांचवीं गेंद पर रिंकू ने कवर की दिशा में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और एविन लुइस ने शानदार कैच पकड़ कर उन्हें आउट कर दिया। अब कोलकाता को जीत के लिए आखिरी गेंद में तीन रन की जरूरत थी, किसी वजह से नए बल्लेबाज उमेश यादव को क्लीन बोल्ड किया गया।  जिसके बाद जीत लखनऊ की हुई।  अब  फैन्स का कहना है कि वो नो बॉल थी। मामला काफी करीबी दिख रहा है।

। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *