मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे गंगोत्री,बाबा रामदेव भी मौजूद 

उत्तरकाशी : आज प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री धाम पहुंचे हैं जहां आज सुबह भागीरथी किनारे बाबा रामदेव ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया है। आचार्य बालकृष्ण ने इस दौरान यज्ञ पूजन भी किया और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री धाम पहुंचे हैं। यहां उन्होंने गंगोत्री धाम में आरती की और बाबा रामदेव से भी भेंट की। इसके अलावा गंगोत्री हिमालय में नए औषधीय पादपों की खोजबीन से जुड़े अभियान को लेकर बाबा रामदेव बीते दिन मंगलवार शाम को गंगोत्री धाम आए थे।

आज सुबह पहले उन्होंने भागीरथी किनारे योग से शुरुआत की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि आयुर्वेद, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के संयुक्त अभियान को रवाना किया गया है।इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि हम उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाएंगे और इसी दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *