नई दिल्ली : आपको बतादें कि दिल्ली के द्वारका इलाके में एयर इंडिया की केबिन क्रू से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं. दक्षिणी द्वारका जिला पुलिस ने दुष्कर्म के साथ और भी कुछ धाराओं में एफआईआर दर्ज कर करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की नाम पलाश रॉय बताया जा रहा है ये, प्लेन में पायलट है। दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में बताया है कि उसकी मुलाकात पलाश रॉय नाम के शख्स से अक्तूबर 2022 में टिंडर पर हुई थी। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों डेट करने लगे थे और दिसंबर के पहले सप्ताह में युवती युवक के गुरुग्राम स्थित घर पर शिफ्ट हुए थे।दोनों ही बीते वर्ष 23 जनवरी तक साथ रहे लेकिन दोनों के बीच संबंध मधुर नहीं रहे। इसके चलते युवती 26 जनवरी को वापस अपने द्वारका स्थित आवास पर आ गई थी और इसी दिन पलाश उसके घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसके साथ दुष्कर्म किया। मना करने पर उसने पीड़िता को और ज्यादा मारा और कई बार उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने युवक की शिकायत पुलिस में कर दी है। जिसके बाद पुलिस ने रेप व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

