सीएम केजरीवाल की जान को खतरा ,गोली से मारने की धमकी 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है इस खबर के मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।  पुलिस ने आनन-फानन जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला है कि आरोपी दिल्ली के मुंडका इलाके का है और आरोपी ने दिल्ली के सीएम को फोन पर धमकी दी थी, जिसके चलते आरोपी को ट्रेस किया गया और इसका खुलासा हुआ।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज भी चल रहा है। पुलिस उससे पूछताछ करने का प्रयास कर रही है कि उसने धमकी क्यों दी।

यह सरफिरा आरोपी एक आई सेंटर में नर्सिंग अर्दली का काम करता है। उसका इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास चल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ की कोशिश तो कर रही है लेकिन अब कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *