Byju’s ने शाहरुख़ खान के विज्ञापन पर लगाई रोक

नई दिल्ली : क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के मामलें में फसे शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को बड़ा झटका मिला है। जिसके चलते जहाँ आर्यन से एनसीबी की पूछताछ हुई और फिर शुक्रवार को कोर्ट में पेशी हुई थी जिसके बाद आर्यन को जेल जाना पड़ा है। लेकिन आज खबर है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान देश की सबसे मूल्यवान शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूस (Byju’s) ने उन्हें अपने ब्रांड एंबेसडर बनाकर जो ऐड करवाया था उसपर रोक लगा दी है। आर्यन खान के न्यायिक हिरासत में जाने के बाद बायजूस ने शाहरुख खान के सभी विज्ञापनों को रोकने का फैसला किया है। 
बायजूस किंग खान की सबसे बड़े स्पॉन्सरशिप डील्स में से एक ऐप है। इसके अवाला वे हुंडई, एलजी, दुबई टूरिज्म और रिलायंस जियो जैसी कई कंपनियों के लिए भी ऐड कर रहे हैं। 

आपको बतादें की शाहरुख़ खान को शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूस (Byju’s) का सालाना तीन से चार करोड़ रुपये का भुगतान करती है। अभिनेता 2017 से इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *