ख़ास खबर आई है कीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभिनेता अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की स्पेशनल स्क्रीनिंग देखने की इच्छा रखते हैं वो इस फिल्म की स्क्रीनिंग देखने के लिए तैयार हुए हैं। यह फिल्म हिंदू राजा सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर बनाई गई है। इसकी स्क्रीनिंग का आयोजन लखनऊ में किया गया है जिसके लिए स्क्रीनिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अक्षय कुमार और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी मौजूद होंगे। इस दौरान निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी भी यहाँ पहुंचेंगे ।
क्या बोले अक्षय ?-
‘अक्षय कुमार ने यूपी मुखिया के स्क्रीनिंग देखने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए लकहा है कि “यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अंतिम हिंदू राजा, सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और साहस पर आधारित हमारी फिल्म देख रहे हैं, जिन्होंने भारतमाता की रक्षा के लिए अपने खून का एक-एक कतरा बहा दिया।
आक्रमणकारियों और लुटेरों के खिलाफ भारत की रक्षा करने के लिए सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता ने लोककथाओं के जरिए अनगिनत पीढ़ियों को प्रेरित किया है। इस फिल्म के जरिए महान सम्राट के साहस की भावना को सलाम किया गया है।

