जल्द दिखेंगें रणवीर सिंह ‘रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ में  

आज बॉलीवुड मशहूर और चुलबुले अभिनेता रणवीर सिंह अपनी अतरंगी अदाएं, नॉन स्टॉप बातें और अपने फैंस के साथ दिल खोलकर मस्ती  करते हुए देखे जाने वाले एक्टर शुक्रवार को अपने ओटीटी डेब्यू ‘रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ की लॉन्चिंग पर एक नया अंदाज पेश किया और जोड़ा। दीपिका पादुकोण को उन्होंने ‘जगत भाभी’ बना दिया और खुद को एक ऐसा इंसान जिसको एसी घर से निकलकर एसी कार में बैठकर एसी स्टूडियो में शूटिंग करना और फिर इसी क्रम को शूटिंग खत्म करने के बाद वापस घर तक दोहराना बिल्कुल नहीं पसंद हैं बल्कि इन्होने तो कहा कि डर किसी की भी तरक्की में बाधा है। जीवन में जब भी मौका मिले और आपको डर लगे तो ‘डरेगा, नहीं करेगा’ का मूल मंत्र याद रखना चाहिए और आरामतलबी छोड़ मैदान में कूद जाना चाहिए। शो 8 जुलाई से शुरू हो रहा है और उसके दो दिन पहले रणवीर का जन्मदिन है.इन दिनों मनोरंजन उद्योग में दर्शकों को कहानियों के साथ शामिल करके ‘इंटरैक्टिव’ कार्यक्रम बनाने के प्रयोग दुनिया भर में हो रहे हैं। ओटीटी पर भारत में ये पहला प्रयोग माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *