मुंबई : क्रूज़ रेव पार्टी में एनसीबी की रेड क बाद पकडे गए आर्यन खान की बेल अर्ज़ी कल कोर्ट ने खारिज़ कर दी है , और उन्हें आर्थर रोड जेल के कवेरेन्टाइन सेल में भेज दिया है। इस मामले में आज सुबह-सुबह भी एनसीबी ने कई जगह छापेमारी की है। मुंबई के बांद्रा में इम्तियाज खत्री के ठिकाने पर एनसीबी ने रेड मारी है। बताया जा रहा है कि रेड के बाद एनसीबी ने इम्तियाज खत्री को समन भेजा दिया है , और उन्हें एनसीबी के दफ्तर बुलाया है। बता दें कि इम्तियाज खत्री पेशे से बिल्डर हैं। उनकी कंपनी का नाम INK इंफ्रास्ट्रक्चर है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में भी इम्तियाज खत्री का नाम सामने आया था। इम्तियाज़ खत्री की एक कंपनी वीवीआईपी यूनिवर्सल एंटरनेटमेंट भी है। ये कंपनी बॉलीवुड में नये कलाकारों को मौका देती है। इम्तियाज़ इस कंपनी के डायरेक्टर है।
आर्यन खान की जमानत याचिका शुक्रवार को कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि उसे जमानत याचिका पर सुनवाई करने का अधिकार नहीं है। इसके लिए आर्यन को सेशन कोर्ट में अपील करनी होगी। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका भी खारिज की गई है। जमानत याचिका खारिज होने के बाद आर्यन खान सहित अन्य आरोपियों को ऑर्थर रोड जेल में भेज दिया गया है।

