क्या बम से उड़ाया जाने वाला है नैनीताल ?,इस संगठन ने ली ज़िम्मेद्दारी 

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद को  उड़ाने की धमकी मिली है जिससे पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। पुलिस की नींद फाख्ता हो  आरोपी को आज पुलिस ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है और इस धमकी की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन ने ली थी। नैनीताल के थाना तल्लीताल में मुकदमा भी किया गया था।  मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना एसटीएफ के अधीन साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन उत्तराखंड देहरादून को स्थानांतरित की थी।

तकनीकी विश्लेषण से खबर है कि संदिग्ध व्यक्ति का नाम नितिन शर्मा दिल्ली निवासी निकला है। अपना धर्म परिवर्तन कर खालिद नाम से पहचान बनाई जोकि आंध्रप्रेदश में मिला। इससे पूर्व भी उक्त संदिग्ध व्यक्ति द्वारा 04 अक्तूबर 2022 को नैनीताल कंट्रोल रूम को इस प्रकार की भ्रामक सूचना मिली थी, जिसमें नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर बम बलास्ट होने की धमकी दी गई थी। गम्भीरता से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *