लापता चंपावत एसडीएम अनिल चन्याल का लगा पता,आखिर कहा थे एसडीएम ?

चम्पावत : आपको बतादें कि अभी दो दिनों से प्रदेश के चम्पावत जिले के एसडीएम अनिल चन्याल अचानक से ही  लापता हो गए थे। जिसके बाद उनका कुछ पता नहीं लग पा रहा था लेकिन आज मंगलवार सुबह पुलिस प्रशासन ने राहत की साँस ली है क्यूंकि एसडीएम अनिल हिमाचल के शिमला में मिले हैं।  जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि एसडीएम से बात हो गई है। वे शिमला में हैं। और उन्होंने बोला है कि  स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे इलाज के लिए आकस्मिक रूप से चले गए थे। मामले के जांच अधिकारी कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि सुबह एसडीएम की लोकेशन ट्रेस की गई थी।

जिससे उनकी लोकेशन शिमला में मिली थी। इसके बाद उनसे संपर्क साधने का प्रयास किया गया। 10 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और रविवार अवकाश होने से कार्यालय भी बंद थे। इसलिए अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि वे यहां से कब और कहां गए। चन्याल चंपावत में सितंबर 2021 से तैनात हैं। पांच साल पहले भी वह टनकपुर और पाटी में इसी पद पर रहे हैं।  अनिल की आखिरी पोस्ट थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘ट्रैकिंग एंड लोंग ड्राइवर इज ऑलसो ए पीस ऑफ माइंड…’।यह सोशल मीडिया पोस्ट 9 सितम्बर को हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *