कांग्रेस नेता का फूंका गया पुतला

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है। जिसके विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का पुतला फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी हुई है। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि इससे कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है लेकिन देश की सुरक्षा में लगी सुरक्षा एजेंसिया उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगी। देश को बांटकर वर्षो तक राज करने वालों को जनता समझ चुकी है। वह सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को ही अपना नेता मान चुकी है। कहा कि कांग्रेस के लोग जानते हैं कि जनता भाजपा पर विश्वास करती है और मोदी के रहते वह सत्ता नहीं हासिल कर सकते हैं। कांगेस को जनता आने वाले चुनाव में भी पिछली बार की तरह जबाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *