वैज्ञानिक हुए हैरान, बुरांश का फूल समय से पहले खिला

देहरादून : बीते चार माह से बारिश नहीं हुई है जिसका असर पेड़-पौधों पर भी दिख रहा है। उत्तराखंड का राज्य वृक्ष बुरांश का फूल समय से पहले खिल गया है। 1500 से 4000 मीटर की ऊंचाई पर पाये जाने वाला बुरांश आम तौर पर फरवरी अंत तक खिलता है जो जनवरी की शुरुआत में ही दिखने लगा है। बारिश और बर्फबारी की कमी मानी जा रही है। तापमान बढ़ने से कोपल सूख रहे हैं। केंद्र हल्द्वानी के रेंज ऑफिसर मदन सिंह बिष्ट ने बताया है कि जलवायु परिवर्तन और तापमान में बढ़ोतरी होने से कई जगह बुरांश का फूल दिसंबर के लास्ट में खिलता है। बुरांश की पुष्पावस्था जलवायु परिवर्तन की वजह से प्रभाव में आई है।

बुरांश के फूल के लिए एक निश्चित ठंड की अवधि की जरुरत होती है। फरवरी के अंत में अमूमन तापमान 15 डिग्री के करीब होने पर बुरांश का फूल खिलना शुरू होता है। इस बार तापमान बढ़ने से दिसंबर-जनवरी में ही फूल खिल गया है।  कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. ललित तिवारी का कहना है उनके शोध में भी 26 दिन पहले बुरांश खिलने का पैटर्न सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *