अरुणांचल : अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी एलएसी पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हाथापाई हुई है। इसमें भारत के छह जवान घायल हुए हैं। जबकि चीन के 19 से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार,कई चीनी सैनिकों के हाथ और पैर की हड्डियां टूटी हैं। कइयों के सिर फटे हैं। ये घटना नौ दिसंबर की है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में घटना की पूरी जानकारी दी गई और ये पहली बार नहीं है जब चीन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश पहले भी हुई है। इसके पहले भी कई बार चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर चुके हैं और भारतीय जवानों के साथ हिंसक झड़प भी हो चुकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस तरह से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश करके और भारतीय जवानों के साथ हाथापाई करके चीन क्या संदेश देना चाहते है?
एलएसी पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच खुनी झड़प

