आज बुधवार को विदेशी दूल्हा पहुंचा गंगा किनारे दुल्हन बिहाने। जिसके बाद अब वो भारतीय संस्कृति के दीवाने हो गए हैं। दूल्हा सात समंदर पार विदेशी दूल्हा दुल्हनिया लेने उत्तराखंड पहुंच गया। दोनों ने भारतीय संस्कृति के साथ गंगा किनारे सात फेरे लिए और एक दूजे के हो गए। कनाडा के चार्ली रास और हरिद्वार की प्राची शर्मा एक दूसरे को दिल दे बैठे। बुधवार को ऋषिकेश के तपोवन में नीमबीच के तट पर चार्ली और प्राची अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के हुए।
दुल्हन प्राची कनाडा में एक कॉरपोरेट कंपनी में मैनेजर पद पर है। और दूल्हा चार्ली कनाडा में डॉक्टर है। एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे और हिन्दू रिवाज से शादी करने का फैसला लिया। कपल ने उसी समय शादी के लिए तपोवन का एक होटल पैलेस बुक किया।
दुल्हन लेने हरिद्वार आया सात समंदर पार से दूल्हा,आकर्षण का केंद्र बनी शादी

