चम्पावत : पूर्णागिरि क्षेत्र में आज सोमवार को गंगा में हादसा हो गया जहां दो श्रद्धालु सेल्फी लेते समय दो सगे भाई शारदा नदी में डूब गए। चंपावत ठूलीगाढ़ के पास हुए हादसे में यूपी के आंवला (बरेली) से राजू राजपूत (20) और मुकेश राजपूत (15) धाम के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे अब पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोनों की खोजबीन में जुटी है। नदी के किनारे पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान एक भाई का संतुलन बिगड़ा। वहीं दूसरा भाई को बचाने के चक्कर में डूबा गया।
सेल्फी के चस्के ने दो सगे भाइयों की ली जान

