आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं अखिलेश यादव। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सुभासपा ने अपनी तैयारी भी शुरू है। ओपी राजभर पूरे दलबल के साथ सावधान रथयात्रा निकाल रहे हैं। बुधवार को सावधान यात्रा मार्टीनगंज पहुंची। इस दौरान रास्ते में कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। अतरौलिया के सेल्हरा पट्टी नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के नीचे रथयात्रा के पहुंचने पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अब हम समाजवादी पार्टी के साथ नहीं हैं। कांग्रेस तो हाशिए पर चली गई है। वहीं बसपा भी 2017 में एक सीट पर ही सिमट कर रह गयी। कहा कि हम बात सबसे करते हैं लेकिन काम जनता का ही करते हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि जातिवार जनगणना कराई जाए। गरीबों को जोड़ने के लिए सावधान रथ यात्रा पूरे प्रदेश का भ्रमण करेगी।
इसके बाद फूलपुर के अंबारी रेलवे क्रॉसिंग के पास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान प्रेसवार्ता में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब तक गरीबों को हक मिल नहीं जाता संघर्ष जारी रहेगा। सरकार एक समान शिक्षानीति से परहेज कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम नवमी राजभर, कृष्ण कुमार राजभर, अजय राजभर, मारुति उपाध्याय मोहन आदि मौजूद रहे।
अखिलेश के गढ़ आजमगढ़ में ओपी राजभर की हुंकार

