CAF के असिस्टेंट प्लाटून कंमाडर शहीद

बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह प्रेशर आईईडी की जद में आकर एक सीएएफ के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर शहीद हो गए हैं। 

 खबर के अनुसार, जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के तिमेनार कैम्प से आज सोमवार कि सुबह सीएएफ के जवान सड़क निर्माण कि सुरक्षा में एटेपाल की तरफ निकले थे जहां एटेपाल कैम्प से करीब प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हुआ और सीएएफ के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर (एपीसी) विजय यादव उसमें शहीद हो गये। शहीद जवान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के राजपुर के रहने वाले हैं। शहीद के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ लाया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *