बॉलीवुड के पंसंदीदा और बेहद मशहूर हास्य अभिनेता निर्माता और निर्देशक सतीश कौशिक की बीते रात मृत्यु हो गई है। हालांकि अभी उनकी मौत का कारण नहीं पता चल सका है,आज उनके शव का पोस्टमार्टरिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चलेगा। अंदेशा यह भी लगाया जा रहा है कि मोटापे की वजह से सतीश कौशिक को हार्टअटैक आया। चिकित्सकों के अनुसार , मोटापे के चलते हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। डायबिटीज समेत दिल के कई रोग होने का खतरा होता है। डॉक्टरों का कहना है कि 30 साल की उम्र के बाद हर व्यक्ति को अपना नियमित रूप से ब्लड प्रेशर और शुगर समेत ब्लड टेस्ट करते रहना चाहिए।
आपको बतादें की मुंबई से गुरुग्राम अपने दोस्तों के साथ होली मनाने पहुंचे फिल्म अभिनेता और निर्माता निर्देशक सतीश कौशिक की बुधवार देर रात फोर्टिस अस्पताल में मृत्यु हो गई। फोर्टिस के डॉक्टरों का कहना है कि जिन हालात में सतीश कौशिक पहुंचे थे, पहली नजर में हार्ट अटैक जैसा मामला नहीं लगा था,जिसके लिए पुलिस को सूचित किया गया और पोस्टमार्टम शुरू करने को कहा गया । हालांकि इस मामले में चिकित्सकों का अलग ही कहना है। कार्डियोवैस्कुलर डिजीज प्रीवेंशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के सदस्य और वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित मनोज कहते हैं कि सतीश कौशिक की मृत्यु का असली कारण तो पोस्टमार्टम से पता चलेगा। लेकिन यह बात बिल्कुल तय है कि यदि मोटापे के चलते दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

