दो बेटियों को डोली नहीं हेलीकॉप्टर चढ़ाकर किया विदा-भीड़ उमड़ी 

उत्तर प्रदेश के बरेली में किसान भाइयों ने कुछ ऐसा किया जिसे देख कुछ की आंखे नम हुईं,तो कइयों ने तारीफे की। दरअसल बरेली में किसान भाइयों ने अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए बेटियों की शादी धूमधाम से करके उन्हे ससुराल डोली में नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर में विदा किया। बीते गुरुवार की रात दोनों बेटियों के विवाह की रस्में संपन्न हुईं। शुक्रवार की सुबह दुल्हनों की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई और किसान परिवार ने अपने खेत में हेलीकॉप्टर उतरने की इजाजत पहले ही ले ली गई थी, लेकिन ससुराल में यह उत्साह तब फीका पड़ गया, जब दुल्हनों को लेकर आए हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं थी। इसके कारण हेलीकॉप्टर से दूल्हा-दुल्हन को दिल्ली जाना पड़ा।

ये दिलचस्प वाक्य बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के गांव दोहना पीतमराय का है जहां के एक किसान राजेंद्र सिंह यादव की बेटी प्रियंका और उनके छोटे भाई रामदास उर्फ नन्हे यादव की बेटी प्रीति की शादी मीरगंज के गांव हल्दी खुर्द निवासी सगे चचेरे-तहेरे भाइयों के साथ हुईं और राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनकी 70 वर्षीय मां प्रेमवती की इच्छी थी कि दोनों बेटियों की विदाई हेलीकॉप्टर से की जाए, राजेंद्र ने मां की इच्छा पूरी करने के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया। लेकिन उनकी ससुराल मीरगंज में हेलीकॉप्टर को को उतारने की इजाजत नहीं  सकी और लोग इंतजाम करते रह गए।अब दूल्हा-दुल्हन वहां से कार में सवार होकर मीरगंज के गांव हल्दी खुर्द आएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *