अयोध्या में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा का समय हुआ हुआ तय,इस दिन होगा भव्य आयोजन

अयोध्या : अगले वर्ष की शुरुआत में 22 जनवरी को तीसरे चरण में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन रकहा गया है। उस दिन पूरे देश में उत्सव हो व घर-घर अनुष्ठान हों, ऐसा माहौल होगा। चौथे चरण में देशभर के भक्तों को रामलला के दर्शन कराने की योजना बनाई गई है। यह चरण गणतंत्र दिवस से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा।

22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12:20 बजे पीएम नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे और इस भव्य समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए साकेत निलयम में बीते दिन रविवार को संघ परिवार की बैठक रखी गई।  समारोह के अभियान को चार चरणों में बांटकर तैयारियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।पहला चरण आगामी रविवार से शुरू हुआ जो 20 दिसंबर तक चलेगा। समारोह की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके लिए छोटी-छोटी संचालन समिति तैयार की जाएगी साथ ही जिला व खंड स्तर पर 10-10 लोगों की टोली बनाने पर सहमति हुई है।

टोली में मंदिर आंदोलन के कारसेवकों को भी शामिल किया गया है। टोलियां 250 स्थानों पर बैठकें कर समारोह से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील करेंगी। दूसरा चरण एक जनवरी से शुरू होगा। इसमें घर-घर संपर्क योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों में पूजित अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र व एक पत्रक मिलेगा।  इस भव्य आयोजन के लिए लोगों से समारोह के दिन दीपोत्सव मनाने की अपील की जाएगी। 22 जनवरी को तीसरे चरण में रखा गया है। उस दिन पूरे देश में उत्सव हो व घर-घर अनुष्ठान हों, ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *