डर का माहौल,जॉम्बी बन रहे लोग,पढ़िए जरुरी खबर ! 

अभी तक जो हम हॉलीवुड फिल्मों और वीडियो में देखते आए हैं कि वायरस फैला और लोग ज़ोम्बी बनकर एक दूसरे को खाने लगे और भूत-प्रेत जैसे दिखने लगते हैं,डर जाएंगे ये सुनकर कि अब ऐसा हकीकत में हो रहा है,लेकिन अमेरिका में एक नई ड्रग के इस्तेमाल से लोगों की त्वचा सड़ रही है और वह जॉम्बी जैसे दिख रहे हैं। और लोग मर रहे हैं, ड्रग के असर से मौत हो रही है। अमेरिका के कई शहरों में इस ड्रग का इस्तेमाल बढ़ रहा है, जिससे वहां की सरकार बहुत परेशान है।

क्या है जॉम्बी ड्रग Xylazine
अमेरिका में जाइलाजाइन नामक दवा का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है, आमतौर पर इस दवा का इस्तेमाल जानवरों पर होता है। जिससे जानवरों को बेहोश करने में मदद मिलती है। अमेरिका के कई शहरों में युवा भी इस दवा को बतौर ड्रग इस्तेमाल कर रहे हैं और इससे उन्हें भी बेहोशी जैसी नींद आना, सांसे धीमी हो जाने की समस्या हो रही है।आपको बतादें कि इस ड्रग का इस्तेमाल करने वाले या फिर ज्यादा डोज लेने वाले लोगों की मौत भी हो रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *