Breaking : फिर महसूस हुए भूकंप के झटके,5.5 तीव्रता

तुर्की में भीषण तबाही के चलते भूकंप ने फिर दस्तक दी है। फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। मंगलवार सुबह आए झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की वेबसाइट के अनुसार, भूकंप का बड़ा झटका तुर्की में महसूस किया गया और खबरों के अनुसार, सुबह करीब पौने नौ बजे दर्ज हुआ, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 रही। भूकंप में मरने वाले लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4300 के पार पहुंच गया है। सीरिया में भूकंप से हुई तबाही से अभी तक 1444 लोगों की मौत हुई है। भूगर्भ वैज्ञानिकों का मानना है कि बड़े भूकंप के झटकों के बाद भी तुर्की और सीरिया के सीमाई इलाके में करीब 100 भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। 

बीते दिन भूकंप के झटकों से तुर्की और सीरिया में करीब चार हजार से ज्यादा इमारतें टूटी है। जिनमें दबकर बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। डब्लूएचओ के वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्भावना जताई है कि भूकंप में 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं और भारत समेत दुनिया के कई देशों ने तुर्की की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *