पाकिस्तान में छाया अँधेरा,सिस्टम फेल

पाकिस्तान लगातार कुछ संकटों से घिरा हुआ है। पड़ोसी देश गंभीर आर्थिक संकट और महंगाई से स ऊपर नहीं आ पा रहा है।अब इसी बीच नई मुसीबत सामने आ खड़ी हुई है। जिसके चलते अब पाकिस्तान में पावर सिस्टम फेल हो गया है, जिसके चलते पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और कराची जैसे बड़े शहरों में बिजली गायब हो गई है। 

पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है आज सोमवार को बताया है कि सुबह करीब साढ़े सात बजे पाकिस्तान के नेशनल ग्रिड की सिस्टम फ्रिक्वेंसी फेल हो गई। इसके चलते देशभर में पावर सिस्टम प्रभावित होने के चलते बिजली गुल हुई है। पाकिस्तान के मीडिया संस्थानों ने भी बताया है कि कराची, लाहौर के कई इलाकों में बिजली गुल है।

K-electric के प्रवक्ता इमरान राना ने अपनी ट्विटर पोस्ट में कहा है कि ऐसी कई रिपोर्ट्स मिली हैं कि शहर के कई इलाकों में बिजली गुल है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और इसकी खबर साझा करते रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *