स्कूल पर गिरा हेलीकॉप्टर,16 की मौत 

यूक्रेन की राजधानी कीव में एक हेलीकॉप्टर के हादसे की खबर है। इस हादसे में यूक्रेन के मंत्री समेत 16 लोगों की मौत हुई है। ख़बरों की माने तो, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हेलीकॉप्टर, कीव के बाहरी इलाके में स्थित छोटे बच्चों के स्कूल पर गिरा। यह हादसा कीव के उत्तर पूर्व में स्थित शहर ब्रोवरी में हुआ है।  पुलिस और आपात सेवाओं से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इस एयरक्राफ्ट हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा हुआ है। जिसमें हादसे के बाद बच्चों का स्कूल आग की लपटों से गिरा देखा जा सकता है।

इस बड़े हादसे की सही वजह नहीं पता चली है। यूक्रेन की नेशनल पुलिस के मुखिया इगोर क्लिमेंको ने कहा है कि अभी तक 16 लोगों की मौत की खबर है।मरने वालों में यूक्रेन के गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और गृह मंत्री डेनिस मोनास्त्रिस्की और उनके डिप्टी मंत्री यावगेनी येनिन शामिल हैं। मोनास्त्रिस्की साल 2021 में ही यूक्रेन के गृहमंत्री बने थे। हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के समय प्ले स्कूल में बच्चे और स्कूल का स्टाफ वहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *