कोरोना संक्रमण पर केंद्र का बड़ा एलान,1 जनवरी से लागू 

कोविड महामारी की नई लहर  से सभी जगहों पर डर का माहौल है। जिसपर केंद्र सरकार ने बैठक की है। केंद्र ने आगामी एक जनवरी से चीन समेत इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज गुरुवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों को एक जनवरी से निगेटिव कोविड टेस्ट रिपोर्ट देना आवश्यक होगा। 

मंडाविया ने ये भी कहा कि इन जगहों से आने वाले यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव कोविड रिपोर्ट अपलोड करनी जरुरी होगी। इसके अलावा यात्रा के 72 घंटों के भीतर कोविड टेस्ट कराना भी जरुरी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर रैंडम टेस्टिंग जरूरी की गई है, लेकिन यात्रियों के फ्लाइट पकड़ने से पहले ही आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जमा करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *