दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार का यूपी में कत्ल, पढ़ें पूरा मामला

शाहजहांपुर के जलालाबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शकील खान के साले निहाल खान की हत्या करने के लिए कामिल तीन दिन से कार में ही लाइसेंसी राइफल रखकर बाहर घूम रहा था। बुधवार रात उसे मौका मिला और उसने गोली मार दी। सूत्रों की मानें तो, निहाल खान दाऊद इब्राहिम के करीबी रिश्तेदार थे। दाऊद के भाई इकबाल कासकर से उनकी बहन की शादी हुई थी। मृतका की पत्नी ने आरोपी कामिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन वजह का जिक्र नहीं है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया गया है।

मुंबई के बदलूपुरा निगारी स्ट्रीट भाइकुला बरिहान निवासी निहाल कपड़ा कारोबारी और बिल्डर थे। वह परिवार के साथ  चेयरमैन शकील के बेटे अब्दुल रज्जाक की शादी में शामिल होने 15 फरवरी को मुम्बाई पहुंचे थे।  रविवार को शाहजहांपुर के एक होटल में बरात हुई। बुधवार रात चौथी  की रस्म सुल्तानपुर गांव में रखी गई थी।   ईंट भट्ठा संचालक कामिल कार से पत्नी और बच्चों के साथ आयोजन में आया था। डिक्की में उसकी लाइसेंसी रायफल थी। रात करीब दस बजे निहाल खाना खाने के बाद कार्यक्रम स्थल से कुछ फासले पर अयूब अली के घर के बाहर बने छोटे मैदान पर अन्य रिश्तेदारों के साथ खड़े थे, तभी कामिल ने राइफल निकालकर निहाल के दाहिने गाल पर सटाकर गोली मार दी।आरोपी कार वहीं छोड़कर राइफल समेत पैदल भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *