नई दिल्ली : दिल्ली के किसान आंदोलन स्थल सिंघु बॉर्डर से ख़बर आ रही है कि यहां पर एक युवक की हत्या कर दी गई। बता दें कि हत्या करने के बाद युवक के शव को किसान आंदोलन के मंच के पास लाकर लटका दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की बहुत ही बेरहमी से हत्या की गई और हत्यारों ने मृतक युवक का एक हाथ भी काट दिया है , और गर्दन के पास भी धारदार हथियार से कई वार किये गए थे। कुछ लोगों का कहना है की युवक ने गुरुग्रंथ साहिब पर अपमान करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या की घटना को शुक्रवार को अंजाम दिया गया। वहीं किसानों का कहना है कि यह किसान आंदोलन को बदनाम करने की साज़िश हो सकती है।
सिंघु बॉर्डर के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई , जब संयुक्त किसान मोर्चा के मंच के पास एक युवक का शव लटका पाया गया। और गर्दन पर भी धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत ही कुंडली के थाना प्रभारी मौका- ए -वारदात पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं की जा सकी। और अभी पूरे मामलें की जांच की जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि युवक को किसी ने साजिश के तहत यहां भेजा गया था। यहां पहुंचकर उसने पवित्र गुरुग्रंथ साहिब का अपमान किया। इसकी जानकारी मिलने के बाद उस युवक को पकड़ लिया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को लटका दिया गया। और उसके बाद सिंधु बॉर्डर पर अफरा-तफरी मच गई।

