बेंगलूरू : आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। वह आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे हैं जहां पहुंचकर उनका राज्यपाल थावरचंद गहलोत, सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के धारवाड़ के सांसद प्रल्हाद जोशी द्वार उनका भव्य स्वागत किया गया है। स्वागत कार्यक्रम के बाद उन्होंने कवि कनक दास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस व भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। वह से वो केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करने जाएंगे। इसे करीब 5,000 करोड़ की लागत से बनाकर तैयार किया गया है। इससे एयरपोर्ट की क्षमता 2.5 करोड़ यात्री प्रति वर्ष से बढ़कर 5-6 करोड़ हो जाएगी। करीब 2.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस टर्मिनल के गेट लाउंज में 5,932 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। स्पीड और सुविधाओं के मामले में इस लाइन पर अपने आप में एक अनोखी ट्रेन होगी। पीएम मोदी तमिलनाडु के गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे
देश को मिली 5वीं वन्दे मातरम ट्रेन,पीएम ने दिखाई हरी झंडी

