नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर बम धमाका,हुआ बड़ा नुक्सान

कल देर रात उत्तराखंड के नैनीताल में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर पर बम धमाका हुए इलाके में हड़कंप हो गया। डीएम प्रदीप बिष्ट के हीरानगर आवास में यी धमाका हुआ है। यह घटना रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। इससे घर का मुख्य गेट, दरवाजे व खिड़कियां ध्वस्त टूट गयीं हैं। बुधवार की सुबह डीआईजी नीलेश आनंद भरणे विस्फोट की जगह पर पूरा निरिक्षण किया। वहीं कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला भी उनके आवास पर पहुंचे।मौके पर मौजूद जिलाधिकारी धीराज सिहं गर्ब्याल ने बताया कि जल्द जांच में इस धमाके का कारण भी सामने आ जाएगा।  जांच में फोरेंसिक टीम भी लगी है। 
अभी तक पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी में कल देर रात 12:30 बजे  एक तेज़धामाके की आवाज़ हुई जिससे भाजपा जिलाध्यक्ष के घर की खिडकियां दरवाज़े ध्वस्त हो गए। इस धमाके में दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, एसडीएम मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह मौके पर पहुंचे। इस हुई घटना को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी संज्ञान में लिया है। 
इतना ही नहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी इसपर गंभीर होते हुए उन्होंने जिलाध्यक्ष से बात की है। इस घटना का सही कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *